• Home
  • राज्य समाचार
  • बिजली का बड़ा झटका: शहर के कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी सप्लाई, लोगों की बढ़ेगी परेशानी
Image

बिजली का बड़ा झटका: शहर के कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी सप्लाई, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

गोरखपुर, 13 मई (अंकित यादव) शहर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली संकट गहराने वाला है। ट्रांसफार्मर जांच, सड़क निर्माण और उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में दो घंटे से लेकर सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के बाद उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है। राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर की जांच के कारण भगवानपुर, राप्तीनगर फेज चार और दूरदर्शन फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी।

इसके अलावा सड़क निर्माण कार्य के चलते राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से जुड़े दूरदर्शन, राप्तीनगर फेज तीन और पत्रकारपुरम फीडर की सप्लाई सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। दूरदर्शन फीडर से जुड़े इलाकों में सात घंटे तक बिजली गुल रहने की संभावना है।वहीं सुजीत गुप्ता ने बताया कि राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से जुड़ा रेल विहार फीडर भी सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इससे आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। दूसरी ओर सतीश कुमार जायसवाल ने जानकारी दी कि मोहद्दीपुर उपकेंद्र पर अर्थिंग कार्य होने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं खोराबार उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। अंकित कुमार ने बताया कि नार्मल उपकेंद्र के स्विच यार्ड में कार्य होने के कारण उपकेंद्र सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इसके चलते नौसढ़, ट्रांसपोर्ट नगर, महेवा मंडी, राजघाट, हांसूपुर, तुर्कमानपुर, खुर्रमपुर और जगन्नाथपुर समेत कई इलाकों में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले निपटाने की अपील की है।

Releated Posts

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

सरकार से आर-पार के मूड में छात्र: सर्किट हाउस में होगी बातचीत, मांगों पर समझौता नहीं

राँची, 08 अगस्त (मोहन शर्मा) झारखंड में छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ…

मछली पकड़ने के विवाद ने ली जान: थाने में बुलावे के बाद युवक ने लगाई फांसी, मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गोरखपुर, 15 जुलाई (अंकित यादव) मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। पिपराइच थाना…

लखनऊ से चिराग का सियासी धमाका: 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मिशन-2027 का किया शंखनाद

पटना, 06 जुलाई (पटना डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top