• Home
  • रेलवे
  • बख्तियारपुर स्टेशन पर चला रेलवे का ऑपरेशन टिकट: बिना टिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, लाखों का जुर्माना वसूला
Image

बख्तियारपुर स्टेशन पर चला रेलवे का ऑपरेशन टिकट: बिना टिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, लाखों का जुर्माना वसूला

बक्सर, 11 मई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को बख्तियारपुर स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान रेलवे प्रशासन और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कई प्रमुख ट्रेनों में जांच कर 364 अनियमित और बिना प्राधिकार यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान करीब दो लाख रुपये का रेल राजस्व जुर्माने के रूप में वसूला गया। यह विशेष अभियान अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर चलाया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुविधा और उचित टिकट के साथ यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दानापुर मंडल लगातार टिकट जांच अभियान चला रहा है। बख्तियारपुर स्टेशन पर वाणिज्य विभाग और आरपीएफ की विशेष टीम गठित कर श्रमजीवी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, कटिहार-पटना इंटरसिटी, दानापुर-कोडरमा एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की गहन जांच की गई। इसके अलावा इस रूट से गुजरने वाली अन्य पैसेंजर ट्रेनों में भी अतिरिक्त ठहराव लेकर जांच अभियान चलाया गया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया। कई यात्री टिकट जांच टीम को देखकर इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि बड़ी संख्या में यात्रियों ने मौके पर ही जुर्माना भरकर राहत ली। अभियान का असर यह रहा कि बख्तियारपुर स्टेशन के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और लोगों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ी। दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि सभी यात्री सदैव वैध टिकट लेकर और उचित श्रेणी में ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा बिना टिकट यात्रा के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top