• Home
  • मुख्य समाचार
  • 347 रुपये दिहाड़ी पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ फूंका बिगुल
Image

347 रुपये दिहाड़ी पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ फूंका बिगुल

बक्सर, 11 मई (विक्रांत) नवानगर स्थित स्थानीय कंपनी में कार्यरत मजदूरों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। लंबे समय से बेहतर सुविधाओं, उचित मजदूरी और श्रम अधिकारों की मांग कर रहे मजदूरों ने गुरुवार को कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 11 सूत्रीय मांग पत्र जारी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने कहा कि मजदूर कठिन परिस्थितियों में लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मजदूरों की जायज मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष ड्यूटी अवधि अधिकतम 8 घंटे करने, मेडिकल जांच और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, बीमार होने पर तत्काल अस्पताल भेजने, समय पर वेतन भुगतान, योग्यता के अनुसार वेतन और सरकारी छुट्टियों में सवैतनिक अवकाश जैसी प्रमुख मांगें रखीं।

इसके अलावा यात्रा भत्ता और सभी मजदूरों का एलआईसी बीमा कराने की भी मांग की गई। राजद डुमरांव के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह ने मजदूरों का समर्थन करते हुए कहा कि कंपनी खुलने के समय लोगों को रोजगार की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन अब ठेकेदारों द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को मात्र 347 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जा रही है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “मजदूरों के हक की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।”

मजदूर नेता मुख्तार यादव, मुन्ना यादव और शम्भू सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि मजदूर कंपनी की प्रगति में अपना खून-पसीना बहाते हैं, इसलिए प्रबंधन का भी दायित्व है कि वह उनकी सुरक्षा और अधिकारों का सम्मान करे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजीत कुमार, मुन्ना जी, हरेन्द्र सिंह, अरुण जी सरदा और सत्येंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। मजदूरों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top