• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • तनाव और अवसाद पर डुमरांव में बड़ी संगोष्ठी, छात्रों को मिले मानसिक स्वास्थ्य सुधार के मंत्र
Image

तनाव और अवसाद पर डुमरांव में बड़ी संगोष्ठी, छात्रों को मिले मानसिक स्वास्थ्य सुधार के मंत्र

बक्सर, 08 मई (विक्रांत) डी.के. कॉलेज डुमरांव के सभागार में गुरुवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य और तनाव जैसे गंभीर विषय पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डा. पांडेय ए.के. अरुण ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों की भारी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. पांडेय के साथ कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी, वरीय प्रोफेसर उषा सिंह और सीनेट सदस्य डा. विनोद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने मुख्य वक्ता को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अपने स्वागत भाषण में प्राचार्या ने कहा कि कॉलेज के लिए यह गौरव की बात है कि देश के प्रसिद्ध अभिप्रेरक डॉ. पांडेय ने विद्यार्थियों और कर्मियों के हित में मानसिक तनाव, अवसाद और अफवाह जैसी समस्याओं पर मार्गदर्शन देने के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया। दो सत्रों में आयोजित इस संगोष्ठी में डॉ. पांडेय ने तनाव और अवसाद के कारणों तथा उनसे बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पाने वाले व्यक्ति के जीवन में तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन सही जीवनशैली और सकारात्मक सोच से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि “क्रोध से भी अधिक खतरनाक घृणा होती है। सच्चे मन से कर्म करते रहिए, स्वास्थ्य का ख्याल रखिए और अपनी आदतों व शौक को बेहतर बनाइए, तभी तनाव से बचा जा सकता है।” कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने मानसिक तनाव और भविष्य को लेकर कई सवाल पूछे। डॉ. पांडेय ने काउंसिलिंग करते हुए छात्रों को व्यवहारिक उपाय बताए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई, जबकि मंच संचालन मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डा. मनोज कुमार सिंह ने किया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में स्वच्छता का महाअभियान, गांव-गांव चमकेंगे पूजा स्थल

समस्तीपुर, 14 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आगामी पावन दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top