• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानवता की सेवा का संकल्प, डुमरांव में जॉन हेनरी ड्यूनेट को दी गई श्रद्धांजलि
Image

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानवता की सेवा का संकल्प, डुमरांव में जॉन हेनरी ड्यूनेट को दी गई श्रद्धांजलि

बक्सर, 08 मई (विक्रांत) विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर डुमरांव अनुमंडल कार्यालय सभागार में गुरुवार को भव्य समारोह आयोजित कर रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक जॉन हेनरी ड्यूनेट की जयंती मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार ने की, जबकि संचालन पूर्व पार्षद धीरज कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और सोसाइटी के सदस्यों ने जॉन हेनरी ड्यूनेट के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

समारोह में भूमि उप समाहर्ता टेशलाल सिंह, प्रख्यात फिजिशियन डा. राजेश कुमार सिंह, डुमरांव राज परिवार के सदस्य मान विजय सिंह, अधिवक्ता राजीव भगत, अनिल केशरी, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता, डा. भास्कर मिश्रा, सत्यम गुप्ता, संतोष कुमार खादिम, श्याम जी गुप्ता, समाजसेविका ओम ज्योति भगत, वार्ड पार्षद सोनू राय एवं प्रमोद कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित संस्था है और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में रक्तदान अभियान के माध्यम से इसका योगदान अतुलनीय रहा है। समारोह में कहा गया कि समाज के बीच रेडक्रॉस के प्रति विश्वास और सम्मान लगातार बढ़ रहा है।सोसाइटी के सचिव शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता ने बताया कि संस्थापक जॉन हेनरी ड्यूनेट की जयंती को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश कुमार सिंह ने किया।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top