• Home
  • रेलवे
  • रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: बिहार से हावड़ा-हैदराबाद जाने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट, सफर से पहले जांच लें स्टेटस
Image

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: बिहार से हावड़ा-हैदराबाद जाने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट, सफर से पहले जांच लें स्टेटस

पटना, 08 मई (पटना डेस्क) भारतीय रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेल के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर–झाझा रेलखंड के मथुरापुर स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 10 मई से 17 मई तक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते बिहार से हावड़ा, कोलकाता और हैदराबाद जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनें 8 से 9 घंटे तक की देरी से चलेंगी, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 13044 रक्सौल–हावड़ा एक्सप्रेस 9 मई को रक्सौल स्टेशन से 7 घंटे देरी से रवाना होगी, जबकि 16 मई को यह ट्रेन करीब 8 घंटा 30 मिनट विलंब से खुलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस 10 मई को डेढ़ घंटे और 17 मई को 3 घंटा 10 मिनट की देरी से चलेगी। दरभंगा और कोलकाता रूट की ट्रेनों पर भी असर पड़ा है। गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा–चारलापल्ली एक्सप्रेस 15 मई को दरभंगा से तीन घंटे विलंब से रवाना होगी। इसी तरह डाउन दिशा की 15233 कोलकाता–दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस 14 मई को 1 घंटा 45 मिनट और 15235 हावड़ा–दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 मई को 2 घंटा 15 मिनट देरी से संचालित होगी।इसके अलावा 12317 कोलकाता–अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस भी 10 और 17 मई को 3 घंटा 15 मिनट की देरी से चलेगी।

वहीं 13508 गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस 9 मई को 4 घंटा 15 मिनट और 16 मई को 6 घंटे विलंब से गोरखपुर स्टेशन से खुलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से जरूर जांच लें। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन और अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा।

Releated Posts

मधुबनी स्टेशन पर खड़ी अंत्योदय एक्सप्रेस के कोच में भीषण आग: मौके पर पहुँचे DRM, रेलवे में मचा हड़कंप

मधुबनी, 28 मई (आशीष यादव) बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,…

भीषण गर्मी में गया जंक्शन पर यात्री बेहाल, पानी के लिए भटकते रहे यात्री

पटना, 26 मई (पटना डेस्क) भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच गया जंक्शन पर यात्रियों को बुनियादी…

नालंदा में रेल क्रांति: बोधगया, नवादा और जहानाबाद तक दौड़ेगी नई ट्रेनें

नालंदा, 25 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा और आसपास के इलाकों के लिए रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी…

रेल समस्याओं पर फूटा जनाक्रोश, 29 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष होगा उपवास आंदोलन

समस्तीपुर, 25 मई (मोहम्मद जमशेद) रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले सोमवार को शहर के स्टेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top