• Home
  • Crime
  • श्मशान बना मौत का अड्डा: प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV गायब, रंगदारी और नशे का खुला खेल
Image

श्मशान बना मौत का अड्डा: प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV गायब, रंगदारी और नशे का खुला खेल

दरभंगा, 04 मई (अजय राय) जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित भिगो श्मशान घाट एक बार फिर खून से लाल हो गया। प्रेम प्रसंग को लेकर एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया निवासी मो. सलमान उर्फ अरमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह कोई पहली वारदात नहीं है इससे पहले भी यहां तीन हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था आज भी भगवान भरोसे है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि श्मशान घाट में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले दो वर्षों से गायब हैं। केवल एक डिस्प्ले बोर्ड लगा है, जो अब शोपीस बनकर रह गया है।

निगम कर्मियों महेंद्र महतो, संजय महतो और सुनील मल्लिक ने बताया कि कैमरे खराब होने के बाद मिस्त्री उन्हें खोलकर ले गए, लेकिन आज तक दोबारा नहीं लगाए गए। कर्मियों का कहना है कि वे खुद को बेहद असुरक्षित महसूस करते हैं। असामाजिक तत्व शवदाह के लिए खोदे जाने वाले हर गड्ढे पर 200 रुपये की रंगदारी मांगते हैं। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। 23 अप्रैल 2026 को रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी को पकड़ा भी गया था, जिसने अपने साथियों के नाम उजागर किए, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही वह फरार हो गया। शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। श्मशान का सुनसान इलाका और घना बगीचा नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। जगह-जगह शराब की बोतलें, व्हाइटनर, सुलेशन और इंजेक्शन बिखरे पड़े हैं।

शनिवार को जब सलमान का शव मिला, तो मौके पर पहुंचे लोगों ने अव्यवस्था देखकर जमकर आक्रोश जताया और सीसीटीवी की मांग उठाई। स्थानीय लोगों ने लगातार हो रही हत्याओं पर रोक लगाने, सघन पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। 31 जुलाई 2023 को अनवर की गला रेतकर हत्या और 31 मई 2024 को रोहित कुमार की चाकू मारकर हत्या इसी जगह हुई थी। नगर आयुक्त से संपर्क नहीं हो सका, जबकि मेयर अंजुम आरा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सवाल अब भी वही कब जागेगा प्रशासन?

Releated Posts

कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात फायरिंग की घटना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

चप्पल की कटिंग के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप: कैमूर में 80-90 लाख की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

जमीन के लिए खून का रिश्ता हुआ तार-तार: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मधुबनी, 17 अक्टूबर (आशीष यादव) जयनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रिश्ते को शर्मसार कर देने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

टाइल्स के गोदाम में हो रहा था गांजे का खेल: 30 लाख की 2.25 क्विंटल खेप बरामद, तस्कर फरार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top