• Home
  • मुख्य समाचार
  • विक्रमशिला सेतु ठप: गंगा पार जान जोखिम में, अगुवानी घाट पर उमड़ा सैलाब, नावों पर बढ़ा दबाव, प्रशासन अलर्ट
Image

विक्रमशिला सेतु ठप: गंगा पार जान जोखिम में, अगुवानी घाट पर उमड़ा सैलाब, नावों पर बढ़ा दबाव, प्रशासन अलर्ट

पटना, 04 मई (पटना डेस्क) भागलपुर जिले में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। भारी वाहनों को अब मुंगेर पुल के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे दूरी और समय दोनों बढ़ गए हैं। इधर, खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों का दबाव अचानक कई गुना बढ़ गया है। दशकों से यह घाट गंगा पार करने का प्रमुख विकल्प रहा है, जहां से यात्री सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम पहुंचते हैं और फिर सड़क मार्ग से भागलपुर की ओर जाते हैं।

विक्रमशिला सेतु के प्रभावित होने के बाद अब हजारों यात्री मजबूरी में नाव फेरी सेवा का सहारा ले रहे हैं। फिलहाल यह सेवा निजी हाथों में संचालित है और केवल दो बड़ी नावें ही चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ के चलते अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। न तो पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हैं और न ही बैठने या छाया की व्यवस्था। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया है। परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घाट पर भीड़ नियंत्रण के लिए दारोगा सुशील कुमार पांडे को पुलिस बल के साथ तैनात किया गया है। साथ ही मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है, ताकि हालात पर नजर रखी जा सके। फिलहाल लोगों की निगाहें प्रशासनिक फैसलों पर टिकी हैं, ताकि इस संकट से जल्द राहत मिल सके।

Releated Posts

बिहार को पुलिस राज्य बनाने की साजिश: तेजस्वी का NDA पर हमला, पत्रकार उत्पीड़न से आरक्षण तक सरकार को घेरा

पटना, 01 सितंबर (अविनाश कुमार) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी…

बगहा में बेटियों के जन्म पर बजेगी खुशियों की घंटी, अस्पताल में नवजात बेटियों के माता-पिता को मिलेगा सम्मान पत्र

बेतिया, 01 सितंबर (विनयनकुम गुप्ता) पश्चिम चम्पारण के बगहा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक…

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top