• Home
  • फ़िल्म
  • शक्तिमान बन सकते हैं दूल्हा: 67 की उम्र में कुंवारे मुकेश खन्ना बोले, पत्नी किस्मत में लिखी होती है, अफेयर नहीं
Image

शक्तिमान बन सकते हैं दूल्हा: 67 की उम्र में कुंवारे मुकेश खन्ना बोले, पत्नी किस्मत में लिखी होती है, अफेयर नहीं

नई दिल्ली, 03 मई (अशोक “अश्क”) टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘शक्तिमान’ और ‘भीष्म पितामह’ जैसे आइकॉनिक किरदारों से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता ने इस बार अपनी निजी जिंदगी, शादी और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है। 67 साल की उम्र में अब तक कुंवारे रहे खन्ना ने पहली बार बताया कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की और उन्हें कैसी जीवनसाथी की तलाश है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना ने समाज में ‘मर्दानगी’ को लेकर बनी धारणाओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि “इश्क लड़ाने या कई अफेयर रखने से कोई मर्द नहीं बन जाता।”

इस दौरान उन्होंने फिल्ममेकर रवि चोपड़ा की एक पुरानी सोच का जिक्र करते हुए बताया कि उस दौर में यह माना जाता था कि जिसके ज्यादा अफेयर हों, वही असली मर्द है। हालांकि खन्ना ने इस विचार को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी इस सोच को नहीं अपनाया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए 10 गर्लफ्रेंड्स बनाना जरूरी नहीं है।” खन्ना के मुताबिक, वह हमेशा अपने सिद्धांतों पर कायम रहे और इसी वजह से उनका कभी कोई अफेयर नहीं रहा। उन्होंने यह भी माना कि उनके इस नजरिए को अक्सर गलत समझा जाता है, खासकर महिलाओं के संदर्भ में। लेकिन उन्होंने साफ किया कि वह महिलाओं के खिलाफ नहीं, बल्कि उनका बेहद सम्मान करते हैं।

शादी और रिश्तों पर बात करते हुए अभिनेता ने समाज के दोहरे मापदंडों पर भी तीखा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि समाज हमेशा महिलाओं से ‘पतिव्रता’ होने की उम्मीद करता है, लेकिन पुरुषों के लिए ऐसा कोई दबाव नहीं बनाया जाता। खन्ना ने जोर देते हुए कहा कि “अगर पत्नी से वफादारी की उम्मीद की जाती है, तो पति को भी ‘पत्नीव्रता’ होना चाहिए।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि शादीशुदा होते हुए बाहर संबंध बनाना सीधे तौर पर अपने पार्टनर के साथ धोखा है। शादी को लेकर अपने विचार साझा करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि वह इस संस्था में गहरा विश्वास रखते हैं। “लोग सोचते हैं कि मैं कुंवारा हूं, इसलिए शादी में भरोसा नहीं करता, लेकिन सच्चाई इसके उलट है। मैं शादी को बहुत पवित्र मानता हूं,” उन्होंने कहा। उनके अनुसार, शादी केवल एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि दो आत्माओं का मिलन है, जो किस्मत और कर्मों से जुड़ा होता है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण रखते हुए खन्ना ने कहा कि “शास्त्रों के अनुसार पत्नी आपके पिछले जन्म का प्रारब्ध होती है, जो आपके जीवन में आपके कर्मों को सुधारने आती है।” उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में कई आकर्षण हो सकते हैं, लेकिन सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है। अपनी शादी को लेकर अभिनेता ने कहा कि सब कुछ किस्मत पर निर्भर करता है। “अगर मेरी शादी लिखी होगी, तो जरूर होगी। वह महिला कहीं न कहीं मौजूद है, और जब समय आएगा, हम मिलेंगे,” उन्होंने कहा। उम्र को महत्वहीन बताते हुए खन्ना ने साफ कर दिया कि उनके लिए सही जीवनसाथी का मिलना ही सबसे अहम है।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top