• Home
  • Crime
  • नेपाल कनेक्शन वाला साइबर सिंडिकेट ध्वस्त: बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, 69 लाख कैश बरामद, 50 करोड़ के खेल का खुलासा
Image

नेपाल कनेक्शन वाला साइबर सिंडिकेट ध्वस्त: बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, 69 लाख कैश बरामद, 50 करोड़ के खेल का खुलासा

मोतिहारी, 02 मई (गौरव कुमार गुप्ता) बिहार पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरोह बिहार के लोगों से ठगी कर रकम को नेपाल के बैंक खातों में ट्रांसफर कर जांच एजेंसियों से बचने का खेल खेल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 69 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। पूर्वी चंपारण पुलिस के अनुसार, इस संगठित गिरोह के तार सीधे नेपाल से जुड़े हुए हैं। गुरुवार की आधी रात को मोतिहारी के घोड़ासहन इलाके में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।

पुलिस टीम जब बाजार और मेन रोड स्थित दुकानों में पहुंची, तो वहां भारी मात्रा में नकदी और संदिग्ध गतिविधियां देखकर अधिकारी भी चौंक गए। जांच में सबसे बड़ा खुलासा गिरोह के ‘नेपाल कनेक्शन’ का हुआ है। पुलिस के मुताबिक, ठग भारत में ठगी कर जुटाई गई रकम को सीधे नेपाल के बैंक खातों में जमा करते थे, ताकि भारतीय एजेंसियों की नजर से बच सकें। इस तरह वे काले धन को अंतरराष्ट्रीय चैनलों के जरिए सफेद करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 69 लाख रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन, नोट गिनने वाली मशीन और नेपाल के विभिन्न बैंकों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह अब तक करीब 50 करोड़ रुपये के लेनदेन में शामिल रहा है। आरोपी गरीब और भोले-भाले लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर उनका इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर करने में करते थे और बदले में कमीशन देते थे।पुलिस अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहराई से जांच कर रही है। इस बड़ी कार्रवाई से साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Releated Posts

कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात फायरिंग की घटना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

चप्पल की कटिंग के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप: कैमूर में 80-90 लाख की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

जमीन के लिए खून का रिश्ता हुआ तार-तार: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मधुबनी, 17 अक्टूबर (आशीष यादव) जयनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रिश्ते को शर्मसार कर देने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

टाइल्स के गोदाम में हो रहा था गांजे का खेल: 30 लाख की 2.25 क्विंटल खेप बरामद, तस्कर फरार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top