• Home
  • Crime
  • ऑर्केस्ट्रा के नाम पर गंदा खेल: सीवान में ताबड़तोड़ छापेमारी, 21 नाबालिग लड़कियां मुक्त
Image

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर गंदा खेल: सीवान में ताबड़तोड़ छापेमारी, 21 नाबालिग लड़कियां मुक्त

पटना, 02 मई (पटना डेस्क) बिहार के सीवान जिले में पुलिस ने एक बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए पचरुखी थाना क्षेत्र के कई ऑर्केस्ट्रा अड्डों पर एक साथ छापेमारी कर मानव तस्करी के संदिग्ध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 21 नाबालिग लड़कियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला थाना प्रभारी सोनी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुबह-सुबह यह ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस टीम के अचानक पहुंचते ही ऑर्केस्ट्रा संचालकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके से कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इन अड्डों पर नाबालिग लड़कियों से जबरन शोषण कराया जा रहा था। इस पूरे नेटवर्क में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के साथ-साथ एजेंट और दलालों की सक्रिय भूमिका सामने आई है। ये लोग लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने या बेहतर भविष्य का झांसा देकर बहला-फुसलाकर यहां लाते थे।पुलिस अब इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के लिए गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बरामद की गई लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि उन्हें जल्द घर भेजा जा सके।

इस मामले को लेकर सीवान के एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि “इस घिनौने अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस की यह कार्रवाई मानव तस्करी और नाबालिगों के शोषण के खिलाफ एक बड़ी पहल मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस कदम का स्वागत करते हुए प्रशासन से ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखने की मांग की है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top