• Home
  • Crime
  • डकैती गैंग पर कसा शिकंजा: छह फरार बदमाशों पर इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Image

डकैती गैंग पर कसा शिकंजा: छह फरार बदमाशों पर इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

मुजफ्फरपुर, 01 मई (संतोष गुप्ता) जिले में डकैती की साजिश रचने वाले फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए छह शातिर आरोपितों पर इनाम घोषित कर दिया है। इनमें मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चर्चित मामले में शामिल अहियापुर अयाची ग्राम निवासी बिट्टू कुमार प्रमुख रूप से शामिल है, जिसकी तलाश लंबे समय से की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मिठनपुरा थाना में वर्ष 2018 और 2019 में दर्ज डकैती की साजिश से जुड़े मामलों में बिट्टू कुमार फरार चल रहा है।

वहीं ब्रह्मपुरा थाना के वर्ष 2016 के एक मामले में तपन घोष, अरुण घोष, सपन घोष, प्रभा घोष और पिंकी घोष भी आरोपी हैं। ये सभी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिला पुलिस ने सभी छह आरोपितों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इन अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी तुरंत साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा कर दी है।

Releated Posts

हथियार लहराने के चर्चित मामले में बड़ा एक्शन: अनंत सिंह केस की जांच अब सीआईडी करेगी, गोपालगंज पुलिस से छिना मामला

पटना, 30 मई (पटना डेस्क) मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित उपनयन समारोह के दौरान हथियार…

जदयू विधायक अनंत सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस ने कोर्ट में जोड़ीं संगठित अपराध और वैमनस्य फैलाने की धाराएं

पटना, 28 मई (अविनाश कुमार) मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ…

17 घंटे में लूटकांड का खुलासा: नालंदा पुलिस ने पूरे गैंग को दबोचा, नकदी और मोबाइल बरामद

नालंदा, 25 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी वारदात का…

हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नालंदा पुलिस ने दो अपराधियों समेत तीन नाबालिगों को दबोचा

नालंदा, 25 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस ने चंडी थाना क्षेत्र के माहो गांव में हुई सनसनीखेज लूटकांड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top