• Home
  • मुख्य समाचार
  • गांवों की सड़कों पर सेफ्टी का बड़ा अभियान: हजारों संकेतक लगे, हादसों पर लगेगा ब्रेक
Image

गांवों की सड़कों पर सेफ्टी का बड़ा अभियान: हजारों संकेतक लगे, हादसों पर लगेगा ब्रेक

पटना, 30 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार के ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। रूरल वर्क्स डिपार्टमेंट बिहार द्वारा न सिर्फ गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा गया है, बल्कि अब इन मार्गों को सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। विभाग ने राज्यभर में 24,859 संवेदनशील स्थानों की पहचान की है, जहां रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइन लगाए जाने थे। इनमें से 21,536 स्थानों पर ये साइन पहले ही लगाए जा चुके हैं।

ये संकेतक खासकर रात के समय और खराब मौसम में वाहन चालकों को दिशा और खतरे की जानकारी देकर दुर्घटनाओं की आशंका को कम करेंगे। ग्रामीण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23,515 सड़कों पर गांव के नाम वाले साइन बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं। इससे न केवल यात्रियों को सही दिशा मिल रही है, बल्कि दूरदराज के गांवों की पहचान भी स्पष्ट हो रही है। इसके साथ ही राज्य की 26,250 ग्रामीण सड़कों पर किलोमीटर स्टोन और 200 मीटर स्टोन स्थापित किए गए हैं, जिससे दूरी का सटीक अनुमान लगाना आसान हो गया है।

विभाग द्वारा पैदल यात्रियों, खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी संकेत और अन्य सुरक्षा उपकरण बड़े पैमाने पर लगाए जा रहे हैं।अधिकारियों का दावा है कि इस पहल से ग्रामीण सड़कों पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। लगातार चल रहे इस अभियान से बिहार के गांवों की सड़क व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जो भविष्य में सुरक्षित यातायात की नई मिसाल बनेगा।

Releated Posts

चीनी मिल बंद, ओवरब्रिज अधूरा: समस्तीपुर में विकास को लेकर उबाल, 25 अक्टूबर को होगा पदयात्रा आंदोलन

समस्तीपुर, 18 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में विकास की रफ्तार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद होने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top