• Home
  • Crime
  • दिनदहाड़े बैंक लूट से दहला समस्तीपुर, हथियारबंद बदमाशों ने मचाया तांडव
Image

दिनदहाड़े बैंक लूट से दहला समस्तीपुर, हथियारबंद बदमाशों ने मचाया तांडव

समस्तीपुर, 27 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े बैंक लूट की सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बंधन बैंक की शाखा में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, करीब पांच की संख्या में बदमाश दो बाइक पर सवार होकर सरायरंजन बाजार से सटे शीतलपट्टी गांव के पास स्थित बैंक पहुंचे। बैंक में घुसते ही उन्होंने हथियार लहराते हुए कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया।

कुछ ही मिनटों में उन्होंने काउंटर से नगदी और अन्य कीमती सामान समेट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बैंक प्रबंधन अब कैश का मिलान कर रहा है, लेकिन लूटी गई रकम का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हो सका है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक बदमाश हजारों रुपये लेकर भागने में सफल रहे हैं। वारदात की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर-1 संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

इधर, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग अब बैंक और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top