• Home
  • मुख्य समाचार
  • वक्फ जमीन पर बड़ा खुलासा: 21 अंचलों में अवैध जमाबंदी पर घमासान, कार्रवाई की मांग तेज
Image

वक्फ जमीन पर बड़ा खुलासा: 21 अंचलों में अवैध जमाबंदी पर घमासान, कार्रवाई की मांग तेज

मधुबनी, 27 अप्रैल (आशीष यादव) जिले में वक्फ भूमि पर कथित अवैध कब्जे और फर्जी जमाबंदियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अधिवक्ता सह जिला औकाफ कमिटी के सदस्य डॉ. मो. महताब आलम ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है, जिससे मामला और गरमा गया है। डॉ. महताब आलम ने अपने पत्र में दावा किया है कि मधुबनी जिले के 21 अंचलों में वक्फ की जमीन पर अवैध तरीके से जमाबंदियां सृजित कर ली गई है।

उन्होंने प्रशासन से इन सभी जमाबंदियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वक्फ की संपत्तियां पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में आ सकती हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास वक्फ भूमि से संबंधित प्रमाण या दस्तावेज मौजूद हैं, तो वे सीधे अपर समाहर्ता के न्यायालय में जाकर जमाबंदी रद्दीकरण वाद दायर करें। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट कहा कि फर्जी कागजात के आधार पर कब्जा करने वालों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जानी चाहिए।

डॉ. आलम ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ अतिक्रमण वाद चलाकर वक्फ भूमि को मुक्त कराया जाए। उन्होंने इस पूरे मामले को धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए कहा कि वक्फ की जमीन ‘अल्लाह की अमानत’ है, जिसकी सुरक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस खुलासे के बाद जिले में हलचल तेज हो गई है और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब देखना यह होगा कि सरकार और संबंधित विभाग इस गंभीर मुद्दे पर कितनी तेजी से कदम उठाते हैं और वक्फ संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त करा पाते हैं या नहीं।

Releated Posts

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top