• Home
  • मुख्य समाचार
  • तीन घंटे में 11,800 चालान: दिल्ली की सड़कों पर चला पुलिस का हंटर, रॉन्ग साइड वालों पर टूटा कहर
Image

तीन घंटे में 11,800 चालान: दिल्ली की सड़कों पर चला पुलिस का हंटर, रॉन्ग साइड वालों पर टूटा कहर

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (अशोक “अश्क”) राजधानी की सड़कों पर ट्रैफिक अनुशासन लागू कराने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को ऐसा सख्त अभियान चलाया, जिसने नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा दिया। महज तीन घंटे के विशेष अभियान में 11,800 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जिसमें सबसे ज्यादा कार्रवाई गलत पार्किंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विजयांता गोयल आर्या के अनुसार, यह अभियान राजधानी के सभी रेंज और जिलों में एक साथ चलाया गया, ताकि हर क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

पुलिस की टीमें प्रमुख सड़कों, बाजारों और दुर्घटना संभावित इलाकों में तैनात रही। अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई गलत पार्किंग को लेकर हुई। मुख्य सड़कों, सर्विस लेन, बाजारों और नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए 8,500 से अधिक चालान किए गए। कई स्थानों पर फुटपाथ और चौराहों पर खड़े वाहनों को तुरंत हटाया गया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में तत्काल सुधार देखा गया। वहीं, रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। अक्सर समय बचाने के चक्कर में अपनाया जाने वाला यह शॉर्टकट अब भारी पड़ता नजर आया।

ऐसे 3,500 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस कार्रवाई में दोपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहन चालकों को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल जुर्माना वसूलने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की मानसिकता बदलने के उद्देश्य से चलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर अनुशासन बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें, लेन अनुशासन का पालन करें और किसी भी स्थिति में गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि राजधानी की सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।

Releated Posts

NSS दिवस पर सेवा की मिसाल: बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए ₹50 हजार, खाद्य सामग्री और कपड़े

बक्सर, 24 सितम्बर (विक्रांत) बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर के बैठक सभागार में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में लगा बड़ा स्वास्थ्य शिविर: 200 लोगों की हुई जांच, कार्डियक-मेटाबोलिक बीमारियों से बचाव को लेकर विशेषज्ञों ने किया जागरूक

बक्सर, 24 सितम्बर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के अस्पताल में 24 सितंबर 2026 को कार्डियक एवं मेटाबोलिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

NSS स्थापना दिवस पर गूंजा सेवा का संकल्प, क्विज प्रतियोगिता में शिक्षकों ने लिया हिस्सा

बक्सर, 24 सितम्बर (विक्रांत) डी के कॉलेज में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

पटना स्नातक सीट पर गरमाया मुकाबला, डॉ. अनुज सिंह को जनसुराज का साथ

पटना, 24 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top