• Home
  • मुख्य समाचार
  • पटना में सनसनी: डबल डेकर पुल से छात्रा की छलांग, लोगों ने हवा में पकड़कर बचाई जान
Image

पटना में सनसनी: डबल डेकर पुल से छात्रा की छलांग, लोगों ने हवा में पकड़कर बचाई जान

पटना, 23 अप्रैल (अविनाश कुमार) राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल अशोक राजपथ पर गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को हिला दिया। यहां बने डबल डेकर पुल से एक छात्रा ने अचानक नीचे छलांग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी ठप हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रा काफी देर तक पुल के ऊपरी हिस्से पर खड़ी रही और नीचे झांकती रही। नीचे मौजूद लोगों ने उसकी मंशा भांपते हुए उसे रोकने की कोशिश की और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात नहीं मानी।

देखते ही देखते उसने छलांग लगा दी। हालांकि, नीचे खड़े लोगों ने अद्भुत साहस दिखाते हुए उसे जमीन पर गिरने से पहले ही हवा में पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

छात्रा को तत्काल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) ले जाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक छात्रा की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top