• Home
  • मुख्य समाचार
  • टेलीकॉम में ग्राहक जंग तेज: मार्च में रिकॉर्ड बढ़त, एयरटेल नंबर-1 तो जियो ने लगाई लंबी छलांग
Image

टेलीकॉम में ग्राहक जंग तेज: मार्च में रिकॉर्ड बढ़त, एयरटेल नंबर-1 तो जियो ने लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (अशोक “अश्क”) भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में ग्राहकों को जोड़ने की होड़ अब और भी तेज हो गई है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों ने इस प्रतिस्पर्धा को और रोमांचक बना दिया है। मार्च महीने में देशभर में नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया, जिससे सभी बड़ी कंपनियों को बड़ा फायदा हुआ। ग्राहक जोड़ने की दौड़ में भारती एयरटेल ने बाजी मारते हुए 50.9 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े।

यह आंकड़ा फरवरी के 48.6 लाख से भी अधिक है। वहीं रिलायंस जियो ने भी शानदार वापसी करते हुए मार्च में 32.3 लाख नए ग्राहक जोड़े, जो फरवरी के 16.2 लाख के मुकाबले दोगुने से ज्यादा है। संघर्ष कर रही वोडाफोन आइडिया के लिए भी मार्च राहत लेकर आया। कंपनी ने फरवरी के महज 21,927 ग्राहकों के मुकाबले मार्च में 1.03 लाख नए यूजर्स जोड़े। वहीं सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने भी नुकसान से उबरते हुए 17,095 नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़कर वापसी के संकेत दिए।

कुल मिलाकर, टेलीकॉम सेक्टर ने मार्च में जोरदार प्रदर्शन किया। फरवरी में जहां 64 लाख नए ग्राहक जुड़े थे, वहीं मार्च में यह संख्या बढ़कर 84.3 लाख तक पहुंच गई, जो इस सेक्टर की तेज रफ्तार को दर्शाता है। इसी बीच TRAI ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए बड़ी पहल की तैयारी में है। रेगुलेटर अब Direct-to-Device (D2D) तकनीक पर काम कर रहा है, जिसके तहत सैटेलाइट के जरिए सीधे मोबाइल फोन पर नेटवर्क पहुंचाने की योजना है। हाल ही में जारी कंसल्टेशन पेपर में ट्राई ने कंपनियों और स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगे हैं।

इसमें यह तय किया जाएगा कि D2D सेवा के लिए सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का उपयोग किया जाए या मौजूदा 4G-5G एयरवेव्स का। इस तकनीक के लागू होने के बाद उन क्षेत्रों में भी नेटवर्क पहुंचने की उम्मीद है, जहां आज तक मोबाइल टावर नहीं लग पाए हैं।

Releated Posts

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदलेगा पूरा सिस्टम: अगस्त से होगी पूरी तरह पेपरलेस रजिस्ट्री, फाइलों और लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वाले लाखों लोगों के…

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top