• Home
  • तकनीक
  • बजट में धमाका: POCO ने उतारे दो धांसू स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े AI फीचर्स और दमदार बैटरी
Image

बजट में धमाका: POCO ने उतारे दो धांसू स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े AI फीचर्स और दमदार बैटरी

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (अशोक “अश्क”) स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मचाते हुए POCO ने भारत में अपने दो नए किफायती स्मार्टफोन POCO C81X और POCO C81 लॉन्च कर दिए हैं। कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आए इन फोन ने लॉन्च होते ही यूजर्स का ध्यान खींच लिया है।

कंपनी ने POCO C81X की कीमत 9,999 रुपये रखी है, जिसमें 3GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं POCO C81 का 4GB + 64GB वेरिएंट 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा। दोनों स्मार्टफोन की पहली सेल 27 अप्रैल से शुरू होगी, हालांकि बैंक ऑफर्स को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं की गई है।

डिस्प्ले की बात करें तो POCO C81X में 6.88 इंच और POCO C81 में 6.9 इंच का बड़ा स्क्रीन दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। खास बात यह है कि दोनों फोन में वेट टच टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से ऑपरेट की जा सकेगी। बैटरी के मामले में भी ये फोन दमदार हैं।

POCO C81X में 5,200mAh और POCO C81 में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। फोटोग्राफी के लिए दोनों में 13MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही AI फीचर्स और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ ये स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में नई चुनौती पेश कर रहे हैं।

Releated Posts

WhatsApp बना ‘ऑल-इन-वन’ ऐप: अब चैटिंग के साथ मिनटों में मोबाइल रिचार्ज, PayU के साथ नई सर्विस लॉन्च

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (अशोक “अश्क”) डिजिटल दुनिया में बड़ा बदलाव करते हुए WhatsApp ने भारत में यूजर्स…

ByByअशोक अश्क अप्रैल 23, 2026

कहीं आप भी तो नहीं डिजिटल चोर के निशाने पर: खतरनाक मैलवेयर पर सरकारी अलर्ट, मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (अशोक “अश्क”) स्मार्टफोन पर बढ़ती निर्भरता के बीच एक चौंकाने वाली चेतावनी सामने आई…

ByByअशोक अश्क अप्रैल 23, 2026

अलविदा पेट्रोल-डीजल: 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों का धमाका, अब बड़ी फैमिली भी चलेगी EV पर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (अशोक “अश्क”) भारत में ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव साफ दिखाई दे रहा है।…

ByByअशोक अश्क अप्रैल 21, 2026

22 अप्रैल को धमाका, 50MP ट्रिपल कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आ रहा Motorola Edge 70 Pro

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (अशोक “अश्क”) स्मार्टफोन बाजार में एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। दिग्गज…

ByByअशोक अश्क अप्रैल 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top