• Home
  • तकनीक
  • अलविदा पेट्रोल-डीजल: 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों का धमाका, अब बड़ी फैमिली भी चलेगी EV पर
Image

अलविदा पेट्रोल-डीजल: 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों का धमाका, अब बड़ी फैमिली भी चलेगी EV पर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (अशोक “अश्क”) भारत में ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। जहां कभी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का दबदबा था, वहीं अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तेजी से बाजार पर कब्जा जमा रहे हैं। खास बात यह है कि अब सिर्फ छोटी कारें ही नहीं, बल्कि बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों के किफायती विकल्प भी तेजी से लॉन्च हो रहे हैं, जिससे मिडिल क्लास के लिए यह सेगमेंट नया आकर्षण बन गया है। कुछ समय पहले तक 7-सीटर EV का विकल्प बेहद सीमित था, लेकिन अब कई कंपनियां इस रेस में उतर चुकी हैं।

Kia Carens Clavis EV इस सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है, जो डुअल बैटरी ऑप्शन के साथ 400 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर करती है। वहीं Mahindra XEV 9S लंबी दूरी के मामले में सबसे आगे मानी जा रही है, जो एक बार चार्ज में 600 किलोमीटर से ज्यादा चलने का दावा करती है।नई 7-सीटर EV कारों की सबसे बड़ी ताकत उनकी लंबी रेंज और तेज चार्जिंग है। Mahindra XEV 9S में 180kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी महज 20 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

इसके अलावा VinFast VF MPV 7 और BYD eMax 7 जैसी गाड़ियां भी करीब 500 किलोमीटर की रेंज और आधे घंटे में फास्ट चार्जिंग की सुविधा देती हैं।कीमत के लिहाज से भी यह सेगमेंट अब आम लोगों की पहुंच में आ रहा है। 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमत करीब 18 लाख रुपये से शुरू हो रही है, जो पहले के मुकाबले काफी किफायती मानी जा रही है। साथ ही, पेट्रोल-डीजल की तुलना में इनकी रनिंग कॉस्ट काफी कम होती है, जिससे लंबे समय में ग्राहकों की जेब पर बोझ कम पड़ता है।

बड़ी फैमिली के लिए ये गाड़ियां एक परफेक्ट पैकेज बनकर उभर रही हैं। इनमें बेहतर स्पेस, आरामदायक सीटिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी का शानदार मेल मिलता है। साथ ही, पर्यावरण के लिहाज से भी ये गाड़ियां प्रदूषण कम करने में मददगार हैं।ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों की मांग और तेजी से बढ़ेगी। सरकारी सब्सिडी, बढ़ती फ्यूल कीमतें और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार इस बदलाव को और गति दे रहा है। साफ है कि आने वाले सालों में भारतीय सड़कों पर EV का दबदबा और बढ़ने वाला है।

Releated Posts

WhatsApp बना ‘ऑल-इन-वन’ ऐप: अब चैटिंग के साथ मिनटों में मोबाइल रिचार्ज, PayU के साथ नई सर्विस लॉन्च

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (अशोक “अश्क”) डिजिटल दुनिया में बड़ा बदलाव करते हुए WhatsApp ने भारत में यूजर्स…

ByByअशोक अश्क अप्रैल 23, 2026

कहीं आप भी तो नहीं डिजिटल चोर के निशाने पर: खतरनाक मैलवेयर पर सरकारी अलर्ट, मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (अशोक “अश्क”) स्मार्टफोन पर बढ़ती निर्भरता के बीच एक चौंकाने वाली चेतावनी सामने आई…

ByByअशोक अश्क अप्रैल 23, 2026

बजट में धमाका: POCO ने उतारे दो धांसू स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े AI फीचर्स और दमदार बैटरी

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (अशोक “अश्क”) स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मचाते हुए POCO ने भारत…

ByByअशोक अश्क अप्रैल 23, 2026

22 अप्रैल को धमाका, 50MP ट्रिपल कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आ रहा Motorola Edge 70 Pro

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (अशोक “अश्क”) स्मार्टफोन बाजार में एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। दिग्गज…

ByByअशोक अश्क अप्रैल 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top