• Home
  • तकनीक
  • 22 अप्रैल को धमाका, 50MP ट्रिपल कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आ रहा Motorola Edge 70 Pro
Image

22 अप्रैल को धमाका, 50MP ट्रिपल कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आ रहा Motorola Edge 70 Pro

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (अशोक “अश्क”) स्मार्टफोन बाजार में एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। दिग्गज कंपनी Motorola अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस बहुप्रतीक्षित डिवाइस को 22 अप्रैल को भारतीय बाजार में पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही यह फोन चर्चा में है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।

यह स्मार्टफोन Edge 70 सीरीज का हिस्सा होगा, जिसमें हाल ही में Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च किया गया था। ऐसे में टेक लवर्स के बीच Edge 70 Pro को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro में दमदार ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया जाएगा। खास बात यह है कि यूजर्स इस फोन से 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकेंगे, जो इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं रहेगा। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसे 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

साथ ही, गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए 4600 sq mm का वेपर कूलिंग चैंबर भी मिलेगा, जिससे लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस मिल सकेगी। AI फीचर्स से लैस यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ बाजार में एंट्री करने को तैयार है। लॉन्च के बाद यह फोन हाई-एंड सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top