• Home
  • राजनीति
  • सीक्रेट मीटिंग से सियासी भूचाल, तेज प्रताप–प्रशांत किशोर की मुलाकात ने बदले समीकरणों के संकेत
Image

सीक्रेट मीटिंग से सियासी भूचाल, तेज प्रताप–प्रशांत किशोर की मुलाकात ने बदले समीकरणों के संकेत

पटना, 22 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद शांत होती सियासी सरगर्मी को अब नई दिशा मिलती दिख रही है। इस बार चर्चा के केंद्र में हैं तेज प्रताप यादव और प्रशांत किशोर की गुपचुप मुलाकात, जिसने राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की यह मुलाकात रात के समय हुई, जिसे महज औपचारिक नहीं माना जा रहा।

खुद तेज प्रताप यादव ने इस मीटिंग को अहम बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों नेताओं की गर्मजोशी साफ नजर आई। उन्होंने लिखा कि इस दौरान जनहित, भविष्य की राजनीति और बदलते सियासी समीकरणों पर गहन चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक विश्लेषकों ने नए गठजोड़ और संभावित समीकरणों की चर्चा शुरू कर दी है। सवाल उठने लगे हैं कि क्या तेज प्रताप यादव अपनी अलग राजनीतिक राह तलाश रहे हैं या फिर बिहार में किसी नए मोर्चे की तैयारी चल रही है।

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव ने अनुशासनहीनता के आरोप में तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से अलग कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। हालांकि चुनावी मैदान में उन्हें खास सफलता नहीं मिली। वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज मुहिम भी अब तक ठोस राजनीतिक परिणाम नहीं दे पाई है।इन सबके बीच यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। खासकर तब, जब तेज प्रताप यादव समय-समय पर अपने भाई तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि यह ‘सीक्रेट मीटिंग’ महज बातचीत तक सीमित रहती है या बिहार की राजनीति में किसी बड़े बदलाव का संकेत बनती है। फिलहाल, इस एक मुलाकात ने राज्य का सियासी पारा फिर से हाई कर दिया है।

Releated Posts

जदयू में फिर बढ़ा नालंदा का कद: संजय कांत सिन्हा लगातार तीसरी बार बने प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

नालंदा, 08 जुलाई (अविनाश पांडेय) जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में नई…

बक्सर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विकसित भारत 2047 का गूंजा संकल्प

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में जनसंघ…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज

बक्सर, 4 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आगामी 6 जुलाई को आयोजित होने वाले…

भरत तिवारी एनकाउंटर पर BJP विधायक का बड़ा हमला: बोली—गलत काम करने वाले पुलिस अफसर को मिले कड़ी से कड़ी सजा

पटना, 02 जुलाई (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top