• Home
  • मौसम
  • दिल्ली तपने को तैयार: 42°C की दहलीज पर राजधानी हीटवेव का अलर्ट, सड़कों पर झुलसा देने वाली गर्मी
Image

दिल्ली तपने को तैयार: 42°C की दहलीज पर राजधानी हीटवेव का अलर्ट, सड़कों पर झुलसा देने वाली गर्मी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (अशोक “अश्क”) दिल्ली में गर्मी ने अब खतरनाक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के बीच लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ने के संकेत हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने 22 से 24 अप्रैल के बीच हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मौसम के आंकड़े डराने वाले हैं। सफदरजंग बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।

वहीं पालम में 38.6 डिग्री, लोधी रोड में 39.0 डिग्री और रिज क्षेत्र सबसे गर्म रहा, जहां पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आयानगर में भी तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से ऊपर है। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी राहत देखने को मिली। सफदरजंग में 20.5 डिग्री, पालम में 22.2 डिग्री और लोधी रोड में 18.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। लेकिन दिन की भीषण गर्मी इस राहत को बेअसर कर रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार से ही लू चलने की पूरी संभावना है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री के आसपास बना रहेगा, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इसी बीच, राजधानी की हवा भी पूरी तरह साफ नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 177 दर्ज किया गया है, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। यानी गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।

विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने की हिदायत दी गई है। साफ है कि आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी और लू के दोहरे प्रहार के लिए तैयार रहना होगा।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top