• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में ट्रैफिक पर सख्ती: अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग और नाबालिग चालकों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
Image

बक्सर में ट्रैफिक पर सख्ती: अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग और नाबालिग चालकों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

बक्सर, 20 अप्रैल (विक्रांत) जिले में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला और पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में यातायात अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए।

बैठक में यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को विशेष टीमों के गठन का निर्देश दिया गया। बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में तीन क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) तथा डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र में दो क्यूआरटी टीम गठित करने का निर्णय लिया गया है। इन टीमों को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार निगरानी रखते हुए अवैध पार्किंग, वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म, ओवरलोडेड यात्री व मालवाहक वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा नाबालिग चालकों द्वारा टो-टो, ऑटो रिक्शा या अन्य वाहनों के संचालन पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। प्रशासन ने हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन प्रदूषण प्रमाणपत्र, फिटनेस जांच तथा ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग अपनी सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।नगर परिषद बक्सर और डुमरांव के कार्यपालक पदाधिकारियों को यातायात उपाधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर शहर के चिन्हित स्थलों पर आवश्यक साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही शहर की सड़कों पर बने गड्ढों और जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि सड़कों की तत्काल जांच कर गड्ढों को भरवाया जाए। साथ ही चौड़ीकरण हो चुकी सड़कों का शीघ्र कालीकरण और धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top