• Home
  • Crime
  • पेट्रोल पंप का लापता मैनेजर बेहोशी की हालत में मिला, पैसे और बैग गायब
Image

पेट्रोल पंप का लापता मैनेजर बेहोशी की हालत में मिला, पैसे और बैग गायब

समस्तीपुर, 20 अप्रैल (समस्तीपुर डेस्क) जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र से 16 अप्रैल से लापता पेट्रोल पंप मैनेजर वरुण कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में बेगूसराय के गढ़पुरा इलाके में बेहोशी की हालत में मिला है। 32 वर्षीय वरुण के पास पेट्रोल पंप के 17 लाख रुपये थे, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज फिलहाल बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वरुण यादव बड़गांव स्थित ‘त्रिदेव ऑटो सर्विस’ पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पेट्रोल पंप के मालिक शोभाकांत राय के मुताबिक, 15 अप्रैल को वरुण 17 लाख रुपये लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा की बिथान शाखा में जमा करने के लिए निकला था। दोपहर में उसने फोन कर बताया कि वह बैंक में है, लेकिन बाद में उसने कहा कि सर्वर फेल होने के कारण रुपये जमा नहीं हो सके और वह नकद लेकर घर लौट रहा है।

अगले दिन 16 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे वरुण से आखिरी बार बात हुई। उसने बताया कि वह फिर से बैंक जा रहा है। इसके कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी विभा देवी ने हसनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लगातार तलाश के बीच 19 अप्रैल को सूचना मिली कि बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में हरिगिरिधाम के पास बड़िया बांध किनारे एक युवक बेहोश पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मौके से उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 17 लाख रुपये से भरा बैग गायब था। फिलहाल पुलिस इस मामले को लूट या गबन दोनों एंगल से जांच रही है। वरुण के होश में आने के बाद ही 17 लाख रुपये की इस रहस्यमयी गुत्थी से पर्दा उठने की उम्मीद है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top