• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • रोटी कड़क, पूड़ी पिचकी: किचन की ये छुपी गलती बिगाड़ रही है स्वाद, जानिए चौंकाने वाला सच
Image

रोटी कड़क, पूड़ी पिचकी: किचन की ये छुपी गलती बिगाड़ रही है स्वाद, जानिए चौंकाने वाला सच

पटना, 19 अप्रैल (पटना डेस्क) क्या आपके घर की रोटियां कुछ ही देर में पापड़ जैसी सख्त हो जाती हैं और पूड़ियां लाख कोशिश के बाद भी हलवाई जैसी नहीं फूलतीं? अगर हां, तो वजह तवा या आंच नहीं, बल्कि आटा गूंधने का तरीका है। किचन की यही छोटी-सी गलती आपके खाने का स्वाद बिगाड़ रही है। दरअसल, ज्यादातर लोग रोटी और पूड़ी का आटा एक ही तरीके से गूंधते हैं, जबकि दोनों के लिए अलग तकनीक जरूरी होती है।

यही फर्क आपके परिणाम को पूरी तरह बदल देता है। रोटी को सॉफ्ट और फूली बनाने के लिए आटा नरम और चिकना गूंधना चाहिए। इसमें सिर्फ पानी काफी है, चाहें तो हल्का नमक मिला सकते हैं। सबसे अहम बात आटा गूंधने के बाद उसे 15 से 20 मिनट तक ढककर जरूर रखें। इससे आटा सेट होता है और रोटियां मुलायम बनती हैं। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा टाइट हो और न ही चिपचिपा।

वहीं, पूड़ी के लिए ठीक इसका उल्टा नियम लागू होता है। पूड़ी का आटा सख्त गूंधना जरूरी है। अगर आटा नरम होगा तो पूड़ियां तेल ज्यादा सोखेंगी और ठीक से फूलेंगी भी नहीं। सख्त आटे से बनी पूड़ियां न सिर्फ अच्छे से फूलती हैं, बल्कि क्रिस्पी भी बनती है।

एक और अहम टिप पूड़ी के आटे में थोड़ा तेल और नमक मिलाना न भूलें। इससे बेलते वक्त सूखा आटा नहीं लगाना पड़ता और पूड़ियां बेहतर बनती हैं।अगर आप भी चाहते हैं कि घर की रोटी-पूड़ी होटल जैसी बने, तो आज ही ये तरीका अपनाएं फर्क खुद नजर आएगा।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top