• Home
  • फ़िल्म
  • हॉलीवुड में धमाका करने को तैयार विद्युत जामवाल, स्ट्रीट फाइटर ट्रेलर में दिखा खतरनाक अवतार
Image

हॉलीवुड में धमाका करने को तैयार विद्युत जामवाल, स्ट्रीट फाइटर ट्रेलर में दिखा खतरनाक अवतार

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्शन और मार्शल आर्ट स्किल्स से पहचान बनाने वाले विद्युत जामवाल अब हॉलीवुड में बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट फाइटर का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। यह फिल्म लोकप्रिय जापानी वीडियो गेम पर आधारित है, जिसमें विद्युत जामवाल ‘दालसिम’ के किरदार में नजर आएंगे।

ट्रेलर में उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और खतरनाक फाइटिंग स्टाइल देखकर फैंस दंग रह गए हैं। खास बात यह है कि इस रोल के लिए उन्होंने पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट ‘कलारीपयट्टू’ की खास ट्रेनिंग ली, जिसकी झलक ट्रेलर में साफ दिखाई देती है। फिल्म में दालसिम एक केरल के योगी और फाइटर के रूप में दिखाए गए हैं, जो अपनी लंबी बाहों और अनोखे मूव्स के लिए मशहूर हैं।

ट्रेलर में भले ही उनके सीमित सीन नजर आए हों, लेकिन उनकी मौजूदगी ने ही फिल्म को चर्चा में ला दिया है। इस फिल्म में जेसन मोमोआ, रोमन रेंस, नोआ सेंटिनियो और 50 सेंट जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है।कहानी 1993 के दौर में सेट है, जहां र्यू और केन मास्टर्स को एक खतरनाक वर्ल्ड वॉरियर टूर्नामेंट में उतारा जाता है।

इस टूर्नामेंट के पीछे एक रहस्यमयी साजिश छुपी है, जो दोनों को आमने-सामने ला खड़ा करती है।16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म विद्युत के करियर का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय कदम मानी जा रही है।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top