• Home
  • Crime
  • रातों-रात लुटी किसान की मेहनत: परवल की फसल जड़ से काटी, लाखों का नुकसान
Image

रातों-रात लुटी किसान की मेहनत: परवल की फसल जड़ से काटी, लाखों का नुकसान

समस्तीपुर, 16 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां असामाजिक तत्वों ने एक किसान की खड़ी फसल को जड़ से काटकर बर्बाद कर दिया। घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है।

पंचायत के उप मुखिया सह किसान अशोक कुमार राय ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत से 8 कट्ठा जमीन में परवल की फसल लगाई थी। फसल में हाल ही में फूल और फल आने शुरू हुए थे, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। लेकिन अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में पूरी फसल को जड़ से काटकर तहस-नहस कर दिया।

इस घटना में किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही 20 सूत्री सदस्य मनोज कुमार और आत्मा सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया।

उन्होंने प्रखंड उद्यान पदाधिकारी व संबंधित विभाग को सूचना देकर पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top