• Home
  • राष्ट्रीय
  • मिडिल ईस्ट युद्ध का बड़ा असर: भारत में LPG संकट गहराया, 3–4 साल तक राहत मुश्किल
Image

मिडिल ईस्ट युद्ध का बड़ा असर: भारत में LPG संकट गहराया, 3–4 साल तक राहत मुश्किल

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (अशोक “अश्क”) मिडिल ईस्ट में फरवरी 2026 के अंत में शुरू हुए युद्ध ने भारत की ईंधन सप्लाई चेन को बुरी तरह झकझोर दिया है। सबसे ज्यादा असर एलपीजी (LPG) आपूर्ति पर पड़ा है, जिससे आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक की चिंता बढ़ गई है। हालात इतने गंभीर हैं कि विशेषज्ञों के मुताबिक स्थिति सामान्य होने में अभी लंबा समय लग सकता है। हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी है और पाकिस्तान में भी वार्ता का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि भारत के कुल एलपीजी आयात का लगभग 90% हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजरता है।सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस संकट से उबरने में भारत को कम से कम 3 से 4 साल का समय लग सकता है। विदेशी आपूर्तिकर्ताओं ने संकेत दिए हैं कि कई महत्वपूर्ण उत्पादन केंद्र बंद हो चुके हैं, जिससे सप्लाई को युद्ध-पूर्व स्तर पर लाने में 36 से 48 महीने लग सकते हैं। खाड़ी देशों UAE, कतर और सऊदी अरब से आने वाली आपूर्ति भी घटकर 55% रह गई है।

इस आपूर्ति संकट का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ा है। मार्च में घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में करीब 913 रुपये हो गई है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1 अप्रैल को 195.50 रुपये बढ़कर 2,078.50 रुपये पहुंच गई, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे उद्योगों पर भारी दबाव पड़ा है। बढ़ते संकट को देखते हुए सरकार अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को तेजी से बढ़ावा दे रही है।

मार्च 2026 में सरकार ने पाइपलाइन वाले क्षेत्रों में 90 दिनों के भीतर PNG अपनाने का निर्देश दिया है। साथ ही 5,000–6,000 करोड़ रुपये के निवेश से पाइपलाइन नेटवर्क विस्तार की योजना बनाई गई है, जिसमें 50% तक लागत सरकार वहन कर सकती है।फिलहाल देश में केवल 1.6 करोड़ घरों में PNG कनेक्शन है, जिसे 2034 तक 12 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top