• Home
  • शिक्षा
  • लखनऊ में टॉपर्स की बरसात: एस. आर. ग्लोबल स्कूल का CBSE में धमाल
Image

लखनऊ में टॉपर्स की बरसात: एस. आर. ग्लोबल स्कूल का CBSE में धमाल

बक्सर, 16 अप्रैल (विक्रांत) एस.आर. ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक जगत में सनसनी मचा दी है। सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विद्यालय के छात्रों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरे शहर में इसकी चर्चा तेज हो गई। नतीजों ने यह साबित कर दिया कि अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन का संगम किस तरह सफलता की नई इबारत लिखता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में विद्यालय के मेधावी छात्र हार्दिक गुप्ता ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और सभी को चौंका दिया।

वहीं विराट प्रताप सिंह ने 97.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शौर्य सिंह (96.8%), प्रशस्ति सिंह (96.6%), कृष्णा, पुष्पेंद्र मौर्या एवं अभिजीत सिंह (95.4%) ने भी शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा हर्षिता साहू एवं किंजैल (94.8%), जाह्नवी मौर्या एवं गौतम (94.6%) ने भी बेहतरीन अंक लाकर इस सफलता को और ऊंचाई दी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 150 से अधिक छात्रों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली और मजबूत शैक्षणिक माहौल का प्रमाण मानी जा रही है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान को दिया, जिनके नेतृत्व में उन्हें उत्कृष्ट संसाधन और प्रेरणादायक वातावरण मिला। छात्रों ने बताया कि प्ले ग्रुप से ही एस.आर. परिवार का हिस्सा बनने के बाद शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह संभव हो पाया।

इस अवसर पर चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद् श्री पवन सिंह चौहान ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। वहीं वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एस.आर. ग्लोबल स्कूल परिवार इस शानदार सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है और भविष्य में भी उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Releated Posts

बिहार के स्कूलों में संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तैयारी, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

बक्सर, 25 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

आंगनबाड़ी के नौनिहालों ने देखी स्कूल की दुनिया, पहली कक्षा में कदम रखने की झिझक होगी दूर

बक्सर, 10 सितम्बर (विक्रांत) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 10, 2026

डीके कॉलेज में बदली तस्वीर: पढ़ाई सुधारने का संकल्प, नैक ए ग्रेड की दौड़ तेज

बक्सर, 17 अगस्त (विक्रांत) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के द्वितीय महिला डीके कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी…

ByByअशोक अश्क अगस्त 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top