• Home
  • राष्ट्रीय
  • हाईवे पर ओवरलोडिंग पर कड़ा शिकंजा, 10% से ऊपर दोगुना, 40% पर चार गुना जुर्माना लागू
Image

हाईवे पर ओवरलोडिंग पर कड़ा शिकंजा, 10% से ऊपर दोगुना, 40% पर चार गुना जुर्माना लागू

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (अशोक “अश्क”) नेशनल हाईवे पर ओवरलोड होकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी नए नियम 15 अप्रैल से पूरे देश में लागू हो गए हैं, जिससे अब नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ना तय है। मंत्रालय की नई अधिसूचना के तहत अब ओवरलोडिंग के प्रतिशत के आधार पर शुल्क वसूला जाएगा।

यदि कोई वाहन निर्धारित सीमा से 10 प्रतिशत तक अधिक लोड लेकर चलता है, तो उस पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन 10 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक ओवरलोड पाए जाने पर आधार दर का दोगुना शुल्क देना होगा। वहीं, 40 प्रतिशत से अधिक ओवरलोडिंग पर चार गुना तक जुर्माना वसूला जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कदम सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, वाहनों की निर्धारित क्षमता का पालन सुनिश्चित करने और सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ओवरलोडिंग के कारण सड़कों पर दबाव बढ़ता है, जिससे उनका तेजी से नुकसान होता है और हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। नए नियमों के तहत ओवरलोड शुल्क की वसूली केवल फास्टैग के माध्यम से की जाएगी और संबंधित वाहन का विवरण नेशनल व्हीकल रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। वहीं, जिन टोल प्लाजा पर प्रमाणित वजन मापने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, वहां ओवरलोड शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

इसके अलावा, फास्टैग नहीं होने या निष्क्रिय होने की स्थिति में वाहन चालकों को पहले से लागू नियमों के तहत 25 प्रतिशत अतिरिक्त टोल शुल्क देना होगा। सरकार को उम्मीद है कि इस सख्ती से ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण लगेगा, सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और परिवहन व्यवस्था अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बनेगी।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top