• Home
  • रेलवे
  • मगध में रेल क्रांति: औरंगाबाद-बिहटा लाइन को 3606 करोड़ की मंजूरी, दो साल में दौड़ेगी ट्रेन
Image

मगध में रेल क्रांति: औरंगाबाद-बिहटा लाइन को 3606 करोड़ की मंजूरी, दो साल में दौड़ेगी ट्रेन

पटना, 13 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार के मगध क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बहुप्रतीक्षित औरंगाबाद-बिहटा रेल परियोजना अब कागजों से निकलकर जमीन पर उतरने जा रही है। विजय कुमार सिन्हा ने इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि परियोजना को 3606.42 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और अगले दो वर्षों में इस रूट पर ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद है। करीब 117 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन औरंगाबाद से बिहटा तक जाएगी, जिसके लिए 500 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

इस रूट पर 13 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे आम लोगों को पटना तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना का सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है और अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में औरंगाबाद से अनुग्रह नारायण रोड तक 14 किलोमीटर रेल ट्रैक बिछाने का काम अगले 2-3 महीनों में शुरू होने की संभावना है। पूरी परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले औरंगाबाद से अनुग्रह नारायण रोड, दूसरे में अरवल क्षेत्र और तीसरे चरण में बिहटा तक। इस रेल लाइन के शुरू होने से पालीगंज, बिक्रम, अरवल, ओबरा और औरंगाबाद जैसे क्षेत्रों के करीब 75 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

वर्तमान में पटना और औरंगाबाद के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी नहीं है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। औरंगाबाद जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बताया कि जमीन अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है और इसकी मॉनिटरिंग खुद उनके स्तर से की जा रही है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि उद्योग, शिक्षा और व्यापार को भी नई गति मिलेगी, जिससे पूरे क्षेत्र के विकास को बड़ा बल मिलेगा।

Releated Posts

एग्जाम स्पेशल अलर्ट: BPSC अभ्यर्थियों के लिए दौड़ेंगी खास ट्रेनें, समय पर पहुंचना होगा आसान

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) बिहार में होने वाली बड़ी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर रेलवे ने अभ्यर्थियों के…

बिहार में रेल क्रांति, बिहटा से औरंगाबाद तक नई लाइन से आसान होगा सफर

पटना, 10 अप्रैल (अविनाश कुमार) भारतीय रेलवे ने बिहार में एक और बड़ी रेल परियोजना को गति दे…

2027 में भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन: वंदे भारत से भी तेज, अहमदाबाद-मुंबई रूट पर होगी 320 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार

नई दिल्ली, 09 अप्रैल (अशोक “अश्क”) भारतीय रेलवे हाई-स्पीड ट्रेनों के नए युग की ओर तेजी से बढ़…

सप्तक्रांति पर सियासी संग्राम: दरभंगा तक विस्तार नहीं होने दूंगा, सांसद का बड़ा ऐलान

पटना, 09 अप्रैल (पटना डेस्क) सप्तक्रांति एक्सप्रेस के दरभंगा तक विस्तार की अटकलों के बीच पश्चिमी चंपारण की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top