• Home
  • कृषि
  • गेहूं की बंपर पैदावार: कटनी प्रयोग में चौंकाने वाला आंकड़ा, DM खुद पहुंचे खेत
Image

गेहूं की बंपर पैदावार: कटनी प्रयोग में चौंकाने वाला आंकड़ा, DM खुद पहुंचे खेत

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) जिले में गेहूं की पैदावार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 13 अप्रैल 2026 को रोशन कुशवाहा ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत प्रखंड समस्तीपुर के धुरलख पंचायत में रबी गेहूं फसल के कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया।मौजा धुरलख, थाना संख्या-186 के खेसरा 1125 में 10×5 मीटर क्षेत्र में किए गए इस प्रयोग में 27.790 किलोग्राम दाना प्राप्त हुआ।

इस आधार पर प्रति हेक्टेयर लगभग 54 क्विंटल उपज का अनुमान लगाया गया, जो किसानों के लिए बेहद उत्साहजनक संकेत है।निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा, बीडीओ शुभ प्रभात, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मुरारी सिन्हा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रितेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा कृषि समन्वयक हरिदर्शन चौधरी, किसान सलाहकार विपिन कुमार महतो और धीरेंद्र कुमार समेत अन्य कर्मियों और स्थानीय किसानों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।जिलाधिकारी ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि फसल आंकड़ों की सटीकता बनाए रखें और किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित करें। इस सफल प्रयोग ने क्षेत्र के किसानों में नई उम्मीद जगा दी है।

Releated Posts

किसानों की समस्याओं पर वैज्ञानिकों का मंथन, रबी फसलों से सब्जियों तक की चुनौतियों का निकलेगा वैज्ञानिक समाधान

बक्सर, 25 अगस्त (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के बिहार कृषि महाविद्यालय के मुख्य सभागार में मंगलवार को…

बिना तैयारी मंच पर बोले कृषि के होनहार: BAU सबौर में एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता, हर्ष संकृत्यायन ने मारी बाजी

बक्सर, 24 अगस्त (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर के कृषि विज्ञान विभाग में विद्यार्थियों के वक्तृत्व कौशल,…

रबी 2026-27 की खेती का मास्टर प्लान तैयार: शोध, स्टार्टअप और GI उत्पादों से किसानों की आय बढ़ाने पर बड़ा मंथन

बक्सर, 17 अगस्त (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के कृषि जलवायु क्षेत्र जोन-III बी के अंतर्गत रबी…

बिहार के देसी उत्पादों की बढ़ेगी धाक: 28 जीआई आवेदनों की समीक्षा, अनरसा-मनेर लड्डू समेत कई उत्पादों पर नजर

बक्सर, 11 अगस्त (विक्रांत) बिहार के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की मुहिम अब तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top