• Home
  • राज्य समाचार
  • यमुना में मौत का मंजर: वृंदावन के केसी घाट पर नाव पलटी, 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
Image

यमुना में मौत का मंजर: वृंदावन के केसी घाट पर नाव पलटी, 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

मथुरा, 10 अप्रैल (मथुरा डेस्क) केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।जानकारी के अनुसार नाव में सवार करीब 25 श्रद्धालु नदी में डूब गए।

पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस भीषण हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसकी पुष्टि शैलेश कुमार पांडे ने की है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

गोताखोर गहरे पानी में लापता लोगों और नाव की तलाश में जुटे हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा होने से बचाव कार्य में बाधा भी आई, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्रद्धालुओं का एक बड़ा दल लुधियाना और अन्य स्थानों से दर्शन के लिए आया था।

नाव एक निजी संचालक की बताई जा रही है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Releated Posts

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

पटना, 04 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 4, 2026

अनंतगिरि घाट पर मौत का सफर: बेकाबू निजी बस पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 03 अक्टूबर (अंकिता राय) तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार को अनंतगिरि घाट रोड पर एक दर्दनाक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 3, 2026

सरकारी आवास पर लगा फरियादियों का तांता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ, 21 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) राजधानी स्थित सरकारी आवास पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top