• Home
  • राज्य समाचार
  • थ्रेसर बना मौत का जाल: गेहूं की मड़ाई के दौरान युवक जिंदा निगला, गांव में पसरा मातम
Image

थ्रेसर बना मौत का जाल: गेहूं की मड़ाई के दौरान युवक जिंदा निगला, गांव में पसरा मातम

लखनऊ, 08 अप्रैल ( सेंट्रल डेस्क) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगानगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। बहरिया थाना क्षेत्र के मजूरा गांव में गेहूं की मड़ाई के दौरान 18 वर्षीय युवक की थ्रेसर मशीन में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में इन दिनों गेहूं की कटाई के बाद मड़ाई का कार्य चल रहा था। खेत में थ्रेसर मशीन के जरिए अनाज निकाला जा रहा था। इसी दौरान राजकुमार का बेटा सुमित मशीन में गेहूं की बालियां डाल रहा था।

अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते स्थिति भयावह हो गई। मशीन की तेज रफ्तार के कारण सुमित खुद को संभाल नहीं पाया और कुछ ही पलों में उसका पूरा शरीर मशीन के भीतर खिंचता चला गया। यह दृश्य इतना खौफनाक था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। उन्होंने तत्काल मशीन बंद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बेटे की हालत देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Releated Posts

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

पटना, 04 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 4, 2026

अनंतगिरि घाट पर मौत का सफर: बेकाबू निजी बस पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 03 अक्टूबर (अंकिता राय) तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार को अनंतगिरि घाट रोड पर एक दर्दनाक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 3, 2026

सरकारी आवास पर लगा फरियादियों का तांता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ, 21 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) राजधानी स्थित सरकारी आवास पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top