• Home
  • मौसम
  • बिहार में मौसम का कहर: आंधी, बारिश और ठनका का डबल अटैक, 38 जिलों में अलर्ट जारी
Image

बिहार में मौसम का कहर: आंधी, बारिश और ठनका का डबल अटैक, 38 जिलों में अलर्ट जारी

पटना, 08 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में बुधवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। राजधानी पटना समेत बक्सर, नालंदा, सुपौल और जहानाबाद सहित कई जिलों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। पटना में तड़के हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि जहानाबाद में बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। पूरे बिहार के 38 जिलों में आज बारिश और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज आंधी, भारी बारिश और ठनका गिरने की प्रबल संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

वहीं 26 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं के संयुक्त प्रभाव से बिहार में मौसम अस्थिर बना हुआ है। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जो बारिश की गतिविधियों को और बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले दो दिनों तक राज्य में यही स्थिति बनी रहेगी। खासतौर पर 9 अप्रैल को तेज बारिश, आंधी और ठनका गिरने का खतरा अधिक रहेगा। पटना में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top