• Home
  • Crime
  • बड़ी वारदात की फिराक में तीन युवक हथियार समेत गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल
Image

बड़ी वारदात की फिराक में तीन युवक हथियार समेत गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

नालंदा, 05 अप्रैल (अविनाश पांडेय) शहर में संभावित बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे तीन युवकों को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ धर दबोचा है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नुरुल हक ने बताया कि दीपनगर थाना पुलिस को लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि एक संगठित गिरोह से जुड़े युवक किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवी सराय चौक के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैग्जीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार युवकों में एक की पहचान देवी सराय निवासी दिनेश पासवान के पुत्र अम्बेदकर कुमार के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे गिरोह के नेटवर्क और उनकी योजना का खुलासा हो सकता है।

तीनों युवक पढ़ाई के बहाने किराए के कमरे में रह रहे थे, जिससे उनकी गतिविधियों पर किसी को संदेह नहीं हुआ।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये युवक किस प्रकार की आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे। नाबालिगों में एक इस्लामपुर और दूसरा देवी सराय का निवासी बताया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेज कर दी गई है।

Releated Posts

75 लाख की रंगदारी का खेल, फिल्मी स्टाइल में फिरौती मांगने वाले 7 युवक गिरफ्तार

नालंदा, 10 अप्रैल (अविनाश पांडेय) जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर व्यवसायी से 75 लाख रुपये…

वीडियो कॉल में पुलवामा आरोपी बना रिटायर्ड शिक्षक, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 6.20 लाख उड़ाए

नालंदा, 09 अप्रैल (अविनाश पांडेय) साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक रिटायर्ड शिक्षक से 6.20…

कैमरे में कैद रिश्वत का खेल: 5 हजार लेते पकड़े गए पुलिस अफसर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 07 अप्रैल (संतोष गुप्ता) जिले में पुलिस विभाग की साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।…

कैमरे में कैद रिश्वतखोरी, मुजफ्फरपुर में दारोगा पर गिरी गाज, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 06 अप्रैल (संतोष गुप्ता) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त निर्देशों के बावजूद पुलिस महकमे से रिश्वतखोरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top