• Home
  • रेलवे
  • रेलवे का बड़ा बदलाव, अमृत भारत एक्सप्रेस में अब मिलेंगे मॉडर्न कोच और हाईटेक टॉयलेट
Image

रेलवे का बड़ा बदलाव, अमृत भारत एक्सप्रेस में अब मिलेंगे मॉडर्न कोच और हाईटेक टॉयलेट

पटना, 05 अप्रैल (पटना डेस्क) भारतीय रेल ने यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सफर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अमृत भारत एक्सप्रेस में अब नए डिजाइन के कोच और अत्याधुनिक टॉयलेट्स जोड़े जा रहे हैं, जिससे यात्रा अनुभव पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इन नए सैंपल कोचों का निरीक्षण किया।

यह ट्रेन पूरी तरह नॉन-एसी सुपरफास्ट सेवा है, जिसे खासतौर पर लंबी दूरी और भीड़भाड़ वाले रूट्स के लिए तैयार किया गया है। इसकी शुरुआत 30 दिसंबर 2023 को हुई थी और फिलहाल देश में करीब 9 रूट्स पर इसका संचालन हो रहा है। नए कोचों में इंटीरियर को खास कलर थीम के साथ डिजाइन किया गया है। पीवीसी फ्लोरिंग, सीट-बर्थ की रेक्सिन, स्नैक टेबल, पर्दे और टॉयलेट्स को एक समान शेड में तैयार किया गया है, जिससे कोच का लुक आधुनिक और आकर्षक बनता है।

साथ ही, सभी सामग्री एचएल3 फायर सेफ्टी मानकों के अनुरूप है, जिससे सुरक्षा स्तर में भी इजाफा होगा। इस ट्रेन में 11 जनरल कोच, 8 स्लीपर कोच, 1 पैंट्री कार और 2 लगेज डिब्बे होते हैं। खास बात यह है कि 1000 किलोमीटर तक का किराया करीब 500 रुपये रखा गया है, जिससे यह आम यात्रियों के लिए किफायती विकल्प बनती है। रेलवे के अनुसार, यह पहल कोचों के आधुनिकीकरण, बेहतर रखरखाव और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेल की सबसे लोकप्रिय सेवाओं में शामिल हो सकती है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top