• Home
  • रेलवे
  • मुजफ्फरपुर-दरभंगा और कटरा-जनकपुर रोड नई रेल लाइन परियोजनाओं को मिली 511 करोड़ की मंजूरी, उत्तर बिहार में कनेक्टिविटी का नया युग
Image

मुजफ्फरपुर-दरभंगा और कटरा-जनकपुर रोड नई रेल लाइन परियोजनाओं को मिली 511 करोड़ की मंजूरी, उत्तर बिहार में कनेक्टिविटी का नया युग

मुजफ्फरपुर, 05 अप्रैल (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर और दरभंगा, साथ ही मुजफ्फरपुर-कटरा-जनकपुर रोड (सीतामढ़ी) नई रेल लाइन परियोजनाओं को अब नई गति मिलने वाली है। केंद्र सरकार द्वारा बजट आवंटन के बाद पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने इन दोनों महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स के लिए कुल ₹511 करोड़ जारी किए हैं। इस निवेश से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी जिलों के बीच कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों में भी सुधार होगा।

मुजफ्फरपुर-दरभंगा रेल मार्ग वर्तमान में 91 किलोमीटर की दूरी तय करता है, लेकिन नई लाइन बनने के बाद यह घटकर केवल 67 किलोमीटर रह जाएगी। इस 67 किमी लंबी रेल लाइन के लिए रेलवे ने ₹282.30 करोड़ का प्रावधान किया है। यह प्रोजेक्ट 2007-08 से लंबित था, लेकिन अब फंड मिलने से निर्माण कार्य तेज़ होगा। इससे मिथिलांचल और तिरहुत क्षेत्र के व्यापारिक और सामाजिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। मुजफ्फरपुर-कटरा-जनकपुर रोड परियोजना के लिए ₹229.05 करोड़ का आवंटन किया गया है। लगभग 66.55 किलोमीटर लंबी यह लाइन कटरा और औराई सहित मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाकों को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।

2008-09 में मंजूर होने के बावजूद फंड की कमी के कारण यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ा था। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों, किसानों और छोटे व्यापारियों को अपने उत्पाद दूसरे शहरों तक पहुंचाने में आसानी होगी। नए स्टेशनों के निर्माण से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उत्तर बिहार के कई जिलों की तस्वीर बदल सकती है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी न केवल सफर आसान करेगी, बल्कि रोजगार, व्यापार और विकास के नए रास्ते भी खोलेगी। उत्तर बिहार के लोगों के लिए यह दशकों पुराना सपना अब साकार होने की ओर बढ़ रहा है।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top