• Home
  • Crime
  • पटना में फिल्मी स्टाइल में बड़ी लूट: कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने 25 करोड़ का सोना लूटा
Image

पटना में फिल्मी स्टाइल में बड़ी लूट: कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने 25 करोड़ का सोना लूटा

पटना, 05 अप्रैल (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के दानापुर खगौल थाना क्षेत्र में रविवार को फिल्मी अंदाज की बड़ी लूट की घटना सामने आई। अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यवसायी के स्टाफ से करीब 17 किलो सोना लूट लिया, जिसकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गुजरात के राजकोट निवासी महेश मामतोरा और प्रिंस रामपरिया के स्टाफ अहमदाबाद से सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन से दानापुर पहुंचे थे। उन्हें बाकरगंज स्थित केवीएस एंड सन्स जाना था। दानापुर जंक्शन से ऑटो लेने के कुछ ही समय बाद ओवरब्रिज के पास एक वाहन और दो बाइक सवार सात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। खाकी पैंट और सफेद शर्ट पहने ये अपराधी खुद को कस्टम अधिकारी बताकर जांच के नाम पर तीन बैग अपने कब्जे में ले लिए। बैग मिलते ही सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

पीड़ितों ने बताया कि अपराधियों ने उन्हें सुनसान जगह पर छोड़ दिया और फरार हो गए। महेश मामतोरा के अनुसार, पूरी घटना मिनटों में घटित हुई। पुलिस का कहना है कि औपचारिक मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और व्यवसायियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

Releated Posts

5 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस का बिहारशरीफ में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) पंजाब में एक व्यवसायी से करीब 5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के…

पत्नी संग विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: बांसवाड़ी में लटका मिला शव, फॉरेंसिक जांच में हत्या की आशंका

पटना, 14 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जिले में 22 वर्षीय कृष्णा उर्फ कन्हैया ठाकुर की संदिग्ध मौत ने…

24 अवतार धाम में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: 200 साल पुरानी रामलला की अष्टधातु मूर्ति गायब, दानपेटियां भी साफ

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चकोटी मठ के 24 अवतार…

घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या: रात तीन बजे गोलियों की गूंज से कांपा गांव, भूमि विवाद पर गहराया शक

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top