• Home
  • Crime
  • रील का जुनून बना कत्ल की वजह: पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद
Image

रील का जुनून बना कत्ल की वजह: पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

बेगूसराय, 03 अप्रैल (ए के सिंह) सोशल मीडिया पर रील बनाने के विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। बेगूसराय की अदालत ने सनसनीखेज फैसले में पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

इस मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। दोषी प्रेमी मो. सज्जाद समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव का निवासी है। वर्ष 2024 में हुई इस घटना की जड़ में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर उत्पन्न विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच इसी मुद्दे को लेकर लगातार तनाव बढ़ता गया, जिसने अंततः खौफनाक मोड़ ले लिया। अदालत ने सुनवाई के दौरान सभी साक्ष्यों और गवाहों को ध्यान में रखते हुए दोनों को दोषी पाया। फैसले के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चर्चा का माहौल है।

Releated Posts

75 लाख की रंगदारी का खेल, फिल्मी स्टाइल में फिरौती मांगने वाले 7 युवक गिरफ्तार

नालंदा, 10 अप्रैल (अविनाश पांडेय) जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर व्यवसायी से 75 लाख रुपये…

वीडियो कॉल में पुलवामा आरोपी बना रिटायर्ड शिक्षक, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 6.20 लाख उड़ाए

नालंदा, 09 अप्रैल (अविनाश पांडेय) साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक रिटायर्ड शिक्षक से 6.20…

कैमरे में कैद रिश्वत का खेल: 5 हजार लेते पकड़े गए पुलिस अफसर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 07 अप्रैल (संतोष गुप्ता) जिले में पुलिस विभाग की साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।…

कैमरे में कैद रिश्वतखोरी, मुजफ्फरपुर में दारोगा पर गिरी गाज, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 06 अप्रैल (संतोष गुप्ता) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त निर्देशों के बावजूद पुलिस महकमे से रिश्वतखोरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top