• Home
  • फ़िल्म
  • रामायण का धमाकेदार टीजर रिलीज: रणबीर कपूर बने भगवान राम, 4000 करोड़ की फिल्म ने मचाई सनसनी
Image

रामायण का धमाकेदार टीजर रिलीज: रणबीर कपूर बने भगवान राम, 4000 करोड़ की फिल्म ने मचाई सनसनी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (अशोक “अश्क”) रामायण का बहुप्रतीक्षित पहला टीजर 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देख फैंस उत्साहित नजर आए और फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा फिल्म का टीजर देश के आठ शहरों में एक साथ लॉन्च किया गया।

मुंबई में आयोजित भव्य इवेंट में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे। टीजर स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों की तालियों से माहौल गूंज उठा, जिसे देखकर नितेश तिवारी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें सात साल लग गए और दर्शकों की प्रतिक्रिया ने उनकी मेहनत को सफल बना दिया। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी परियोजना मानी जा रही है।

फिल्म में यश रावण, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में राम, सीता, लक्ष्मण के साथ रावण और पुष्पक विमान की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म का पहला भाग अक्टूबर 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top