• Home
  • मुख्य समाचार
  • अब बिहार में उगेंगे सेब: नालंदा के खेतों में लहलहाए ‘हरमन-99’, वैज्ञानिकों ने बदली खेती की तस्वीर
Image

अब बिहार में उगेंगे सेब: नालंदा के खेतों में लहलहाए ‘हरमन-99’, वैज्ञानिकों ने बदली खेती की तस्वीर

पटना, 02 अप्रैल (अविनाश कुमार) अब सेब की खेती सिर्फ कश्मीर और हिमाचल तक सीमित नहीं रही। बिहार के नालंदा में कृषि वैज्ञानिकों ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। बिहार एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह ने नूरसराय स्थित नालंदा उद्यान महाविद्यालय के दौरे के दौरान ‘हरमन-99’ प्रजाति के सेब से लदे करीब 40 पेड़ों को देखकर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि नालंदा की जलवायु सेब की सघन बागवानी के लिए पूरी तरह अनुकूल है और आने वाले समय में इसे व्यावसायिक स्तर पर किसानों के खेतों तक पहुंचाने की योजना है। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न शोध कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान वैज्ञानिक Dr. Karanjeev द्वारा सिंघाड़ा की उन्नत खेती पर किए जा रहे शोध को सराहा गया। कुलपति ने जल्द ही महाविद्यालय में कमल पर विशेष रिसर्च सेंटर खोलने की घोषणा भी की।

साथ ही ब्लूबेरी और कैप गूजबेरी (मकोय) की नई प्रजातियों पर काम तेज करने के निर्देश दिए।फल वैज्ञानिकों ने बताया कि गर्म जलवायु में उगने वाला यह सेब दोमट बलुआही मिट्टी में बेहतर उत्पादन देता है। इसकी खासियत यह है कि नई टहनियों पर ही फूल और फल आते हैं, जिससे सघन खेती संभव होती है। दिसंबर-जनवरी में रोपण और मई-जून में फसल तैयार हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार में उगाए गए सेब स्वाद और गुणवत्ता में भी बेहतर होंगे। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकती है।

Releated Posts

महाकाल का भक्त हूँ: तेज प्रताप का तीखा संदेश, विरोधियों को दी रहस्यमयी चेतावनी

पटना, 19 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। तेज प्रताप यादव अपने…

श्मशान में लौटी सांस: ‘मृत’ घोषित युवती जिंदा निकली, समस्तीपुर में चमत्कार से सनसनी

समस्तीपुर, 19 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई…

उड़ान भरने को तैयार मुजफ्फरपुर: पताही एयरपोर्ट का काम शुरू, जल्द गूंजेगी विमान सेवा की आवाज

पटना, 19 अप्रैल (पटना डेस्क) मुजफ्फरपुर के पताही में बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट निर्माण को आखिरकार रफ्तार मिल गई है।…

6 महीने में ही सत्ता से बाहर कर दिए गए नीतीश: जन सुराज का तीखा हमला, नए सीएम सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप

पटना, 18 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) बिहार की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी तूफान देखने को मिला, जब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top