• Home
  • रेलवे
  • भीड़ से राहत की सौगात: सहरसा–कुमेदपुर स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों को मिलेगी सीधी और तेज कनेक्टिविटी
Image

भीड़ से राहत की सौगात: सहरसा–कुमेदपुर स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों को मिलेगी सीधी और तेज कनेक्टिविटी

समस्तीपुर, 19 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बढ़ती भीड़ और टिकट की किल्लत को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने सहरसा से कुमेदपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए चलाई जाएगी, लेकिन इससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05502/05501 सहरसा–कुमेदपुर–सहरसा स्पेशल का परिचालन 20 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को किया जाएगा।

कुल चार-चार ट्रिप में चलने वाली यह ट्रेन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएगी। 05502 स्पेशल ट्रेन सहरसा जंक्शन से सुबह 7:30 बजे खुलकर सिमरी बख्तियारपुर, मानसी जंक्शन, नौगछिया और कटिहार जंक्शन होते हुए दोपहर 1:45 बजे कुमेदपुर पहुंचेगी। वापसी में 05501 ट्रेन कुमेदपुर से दोपहर 3:00 बजे खुलकर रात 10:15 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी।इस स्पेशल ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य श्रेणी, जनरल स्लीपर और गार्ड-ब्रेक वैन शामिल हैं।

रेलवे का कहना है कि इस सेवा से क्षेत्र के यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और अन्य ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा। स्थानीय यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी राहत से कम नहीं है, क्योंकि सहरसा, मानसी, नौगछिया और कटिहार जैसे व्यस्त रूट पर अक्सर भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस नई सेवा से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष ट्रेन का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी यात्रा को सुरक्षित व सुविधाजनक बनाएं।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top