• Home
  • मुख्य समाचार
  • उड़ान भरने को तैयार मुजफ्फरपुर: पताही एयरपोर्ट का काम शुरू, जल्द गूंजेगी विमान सेवा की आवाज
Image

उड़ान भरने को तैयार मुजफ्फरपुर: पताही एयरपोर्ट का काम शुरू, जल्द गूंजेगी विमान सेवा की आवाज

पटना, 19 अप्रैल (पटना डेस्क) मुजफ्फरपुर के पताही में बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट निर्माण को आखिरकार रफ्तार मिल गई है। केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने ऐलान किया कि पताही एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और जल्द ही यहां से विमान सेवा की शुरुआत होगी। इस खबर से पूरे उत्तर बिहार में उत्साह का माहौल है। मंत्री ने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर परियोजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि हवाई अड्डे के निर्माण और जीर्णोद्धार से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जाएंगी, ताकि जल्द से जल्द छोटे विमानों का संचालन शुरू किया जा सके। बताया गया कि पताही एयरपोर्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। 18 मार्च को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के नई दिल्ली कार्यालय में यह प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इस परियोजना की जिम्मेदारी उस एजेंसी को सौंपी गई है, जिसने पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण में भी काम किया है।

अगले एक-दो सप्ताह में निर्माण कार्य तेज़ी पकड़ने की उम्मीद है। करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से इस एयरपोर्ट का कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत रनवे, टैक्सी-वे, पार्किंग क्षेत्र, कार्यालय भवन समेत अन्य आधारभूत ढांचे का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। इसके साथ ही यहां एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की भी योजना है, जिस पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण काम कर रहा है। जल्द ही इसका शिलान्यास होने की संभावना है। इधर, हैदराबाद में आयोजित निवेशक सम्मेलन में भी मुजफ्फरपुर चर्चा के केंद्र में रहा।

मंत्री के अनुसार कई कंपनियों ने जिले में उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल सुविधाओं के विकास में निवेश की इच्छा जताई है। यहां तक कि रूस के एक उद्योगपति ने भी संभावनाओं को लेकर रुचि दिखाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि पताही एयरपोर्ट के चालू होने से न केवल हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास, निवेश और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। अब सबकी नजर इस पर है कि यह परियोजना कितनी तेजी से ज़मीन पर उतरती है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top