• Home
  • स्थानीय समाचार
  • संघर्ष के सिपाही को श्रद्धांजलि: डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा की स्मृति में गूंजा संकल्प का स्वर
Image

संघर्ष के सिपाही को श्रद्धांजलि: डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा की स्मृति में गूंजा संकल्प का स्वर

समस्तीपुर, 19 अप्रैल (रंजीत कुमार) बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में रविवार को जननायक की याद में भावुक माहौल देखने को मिला। महमदपुर सकड़ा निवासी वरिष्ठ नेता डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा की स्मृति में संकल्प सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी नेता हरेराम मिश्र ने की। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य गजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि डॉ. शर्मा एक जुझारू और जनसरोकारों से जुड़े नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया।

जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ‘मुन्ना’ ने उन्हें सादगी और संघर्ष की मिसाल बताते हुए कहा कि उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। वहीं अंचल सचिव विनोद कुमार विनय ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

सभा के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. शर्मा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा के आदर्श और विचार हमेशा समाज को दिशा देते रहेंगे।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top