• Home
  • मुख्य समाचार
  • श्मशान में लौटी सांस: ‘मृत’ घोषित युवती जिंदा निकली, समस्तीपुर में चमत्कार से सनसनी
Image

श्मशान में लौटी सांस: ‘मृत’ घोषित युवती जिंदा निकली, समस्तीपुर में चमत्कार से सनसनी

समस्तीपुर, 19 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मृत घोषित की गई एक युवती श्मशान घाट पर अचानक जिंदा हो उठी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं।मामला पूसा प्रखंड की चकले वैनी पंचायत का है। यहां वार्ड-11 की 22 वर्षीय युवती को शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे सांप ने डंस लिया।

परिजन पहले उसे इलाज के लिए भुसकौल गांव ले गए, जहां झाड़-फूंक कराया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत मुजफ्फरपुर ले जाया गया। मुजफ्फरपुर के अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। निराश परिजन शव को लेकर गांव लौट आए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। शाम करीब पांच बजे शव को जमुआरी नदी के पास स्थित श्मशान घाट ले जाया गया।

बताया जाता है कि जैसे ही गड्ढा खोदने की प्रक्रिया चल रही थी, अचानक युवती के शरीर में हलचल होने लगी। कुछ ही क्षणों में उसकी सांसें लौट आईं। यह देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए और तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार अब युवती पूरी तरह स्वस्थ है।

खास बात यह है कि उसकी शादी जल्द होने वाली थी। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे चमत्कार बता रहा है, तो कोई इसे चिकित्सकीय लापरवाही से जोड़कर देख रहा है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top