• Home
  • फ़िल्म
  • दादा की कहानी पर फिल्मी दांव, सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
Image

दादा की कहानी पर फिल्मी दांव, सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू

नई दिल्ली, 01 अप्रैल ( अशोक “अश्क”) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘दादा : द सौरव गांगुली स्टोरी’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है, जिससे क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन चर्चित निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं, जबकि गांगुली की भूमिका में दमदार अभिनेता राजकुमार राव नजर आएंगे। इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं।मेकर्स ने सोशल मीडिया पर क्लैपरबोर्ड की तस्वीर साझा कर शूटिंग शुरू होने की घोषणा की। पोस्ट में ‘लाइट्स, कैमरा, क्रिकेट!’ लिखकर फैंस का उत्साह बढ़ाया गया। वहीं, मोटवाने ने ईडन गार्डन्स स्थित ‘सौरव गांगुली स्टैंड’ की तस्वीर साझा कर इशारों में फिल्म की भव्यता का संकेत दिया।

हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह गांगुली के क्रिकेट करियर, उनके संघर्ष और भारतीय टीम के कप्तान के रूप में उनके स्वर्णिम दौर पर आधारित होगी। गांगुली ने 1992 से 2008 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,575 रन बनाते हुए 38 शतक जड़े और भारत को नई आक्रामक पहचान दी। दिलचस्प बात यह है कि खुद गांगुली ने पहले ही राजकुमार राव को अपने किरदार के लिए सही चयन बताया था और हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया था।क्रिकेट और बॉलीवुड का यह संगम दर्शकों के लिए खास होने वाला है। ‘दादा’ के जरिए फैंस को एक ऐसे कप्तान की कहानी देखने को मिलेगी, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा और आत्मविश्वास दिया।

Releated Posts

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचा घमासान, काजल के आरोपों पर अंजना सिंह का तंज—अपने रिश्ते खुद संभालो

पटना, 26 अगस्त (पटना डेस्क) वेब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रीमियर के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में…

बिहार में बनेगी देश की नई फिल्म नगरी: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, कलाकारों से जमीन चुनने की अपील

पटना, 25 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में फिल्म निर्माण को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर गरमाया पुराना विवाद: पाखी हेगड़े ने निरहुआ से रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, आम्रपाली दुबे ने काजल को घेरा

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक चर्चित टेलीविजन शो इन दिनों अपने विवादित…

13 साल की उम्र में 30 साल बड़े शख्स से शादी, मिला धोखा और दर्द फिर भी बॉलीवुड की डांस क्वीन बनकर रचा इतिहास

नई दिल्ली, 21 अगस्त (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड की महान कोरियोग्राफर सरोज खान का नाम आज भी हिंदी सिनेमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top