• Home
  • स्थानीय समाचार
  • गैस को लेकर सख्ती: कालाबाजारी पर कड़ा एक्शन, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई
Image

गैस को लेकर सख्ती: कालाबाजारी पर कड़ा एक्शन, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई

बक्सर, 01 अप्रैल (विक्रांत) रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। समाहरणालय सभाकक्ष में प्रधान सचिव, योजना एवं विकास विभाग बिहार सह प्रभारी सचिव बक्सर मंयक वरवडे़ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर गैस एजेंसियों के स्टॉक की जांच करें।

कहीं भी कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने और गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी भ्रामक खबर का तत्काल खंडन करने का आदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited के अंतर्गत कुल 27 गैस एजेंसियां संचालित हैं। 13 मार्च से 31 मार्च तक 90,034 सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि वर्तमान में 4,541 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।

प्रशासनिक सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल ही में औचक निरीक्षण के दौरान दो रेस्टोरेंट्स पर प्राथमिकी दर्ज कर 24 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे प्रेस ब्रीफिंग कर स्टॉक की जानकारी और फेक न्यूज का खंडन किया जा रहा है। साथ ही 16 मार्च से जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 संचालित है, जहां आम लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।प्रवासी श्रमिकों की निगरानी भी तेज कर दी गई है और उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि एलपीजी या आवश्यक वस्तुओं को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top