• Home
  • रेलवे
  • गर्मी में राहत की बड़ी सौगात: रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों से सफर आसान, भीड़ पर लगेगा ब्रेक
Image

गर्मी में राहत की बड़ी सौगात: रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों से सफर आसान, भीड़ पर लगेगा ब्रेक

समस्तीपुर, 01 अप्रैल (हर्षिता”अश्क”) भीषण गर्मी और छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अप्रैल से जुलाई 2026 तक देश के कई व्यस्त रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है। इस फैसले से लाखों यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है और लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर-नई दिल्ली, गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस और मऊ-वलसाड जैसे प्रमुख रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच चलने वाली 05101/05102 ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक नियमित रूप से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 4 बजे रवाना होकर कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन सुबह नई दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 9:45 बजे चलकर अगले दिन गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें स्लीपर, जनरल और एसी इकोनॉमी कोच शामिल हैं। वहीं 05033/05034 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश को महाराष्ट्र से जोड़ते हुए कानपुर, आगरा, कोटा, वडोदरा और सूरत जैसे बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसके अलावा 05017/05018 मऊ-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलाई जाएगी, जो गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, कानपुर और कोटा के रास्ते गुजरात तक पहुंचेगी। रेलवे के इस फैसले से खासकर प्रवासी मजदूरों, छात्रों और परिवारों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अधिकारियों का दावा है कि इन स्पेशल ट्रेनों से भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top